प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम तौर पर मेरा प्रयास रहता है कि मेरी मां के पास जाऊं। उनका चरण छूकर आशीर्वाद लूं। लेकिन, आज मैं मां के पास तो नहीं जा सका, लेकिन मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल के, अन्य समाज के गांव-गांव में मेहनत करने वाली यह लाखों माताएं आज मुझे यहां आशीर्वाद दे रही हैं।
धानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए। इस मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई।























