गोरखपुर और कुशीनगर में मुठभेड़, दो पशु तस्‍करों के पैर में लगी गोली; 5 गिरफ्तार

गोरखपुर और कुशीनगर में पुलिस की पशु तस्‍करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुशीनगर में 2 पशु तस्‍करों के पैर में गोली लग गई। गोरखपुर में तीन, कुशीनगर में 5 पशु तस्‍करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी के कुशीनगर के तमकुहीराज थानाक्षेत्र के लतवा चट्टी बड़ी गण्डक नहर के पास पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो तस्करों को पैर में गोली लग गयी। मुठभेड़ की इस घटना को लेकर मौके पर घंटों  अफ़रा तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त कराते हुए घायल दोनो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, गोरखपुर में भी पिछले एक हफ्ते से आतंक मचा रखे तीन और पशु तस्करों को रविवार की आधी रात बाद एक मुठभेड़ में चौरीचौरा पुलिस ने दबोच लिया है

सोमवार को सुबह सीओ तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा को जरिये मुखबिर सूचना मिली की पशु तस्कर पिकअप पर लादकर पशुओं की खेप बिहार ले जाने की फिराक में है।  सीओ ने  सूचना वायरलेस सेट से उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही सर्किल के सभी थानों को अलर्ट कर दिया।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]