लखनऊ के होटल लेवाना सूईट में आग लग गई है। आग में कुछ लोग झुलस गए हैं। यह होटल हजरतगंज इलाके में हैं। कई लोग अभी भी होटल में फंसे हैं। फायर ब्रिगेड लोगों को होटल से बाहर निकालने के काम में जुटा है।

यूपी की राजधानी लखनऊ के लग्जरी होटल लेवाना सूईट में आग लग गई। आग में कई लोगों के झुलसने और 1 पुरुष और 1 महिला की मौत की सूचना है। आग से झुलसे 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। यह होटल हजरतगंज इलाके में हैं। कई लोग अभी भी होटल में फंसे हैं। मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड लोगों को होटल से बाहर निकालने और आग पर काबू पाने के काम में जुटा हुआ है। होटल के कमरों की खिड़कियों के शीशों को तोड़कर लोगों को निकाला जा रहा है। आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि जिस फ्लोर पर आग लगी उस पर 30 कमरे हैं। उनमें से 18 रूम बुक थे। हादसे के वक्त वहां 40 से 45 लोग रहे होंगे।






















