Sri Lanka vs Bangladesh Asia Cup Live: करो या मरो मुकाबले में आमने-सामने बांग्लादेश और श्रीलंका, सुपर-4 में जगह बनाने के लिए होगी कड़ी टक्कर

Sri Lanka vs Bangladesh Asia Cup Live : श्रीलंका और बंगलादेश एशिया कप 2022 में गुरुवार को करो या मरो मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों ही टीमों को ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के हाथों हार मिली है। अफगानिस्तान दो जीतों के साथ इस समूह से सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी और अब श्रीलंका और बंगलादेश दूसरी टीम बनने की दावेदारी पेश करेंगी। श्रीलंका को जहां अपने पहले मैच में ऊपरी क्रम की बल्लेबाजी ने निराश किया था, तो वहीं बंगलादेश को डेथ ओवर में खराब गेंदबाजी के कारण हार मिली थी। ग्रुप ए में भारत ने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग को हराकर सुपर- के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.