मुरादाबाद

मुरादाबाद जनपद में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस सवार एक सरकारी शिक्षिका, मां और पांच वर्षीय मासूम बेटे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मुरादाबाद जनपद में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस सवार एक सरकारी शिक्षिका, मां और पांच वर्षीय मासूम बेटे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर से बस की खिड़कियां टूट गईं और कई यात्री उछलकर नीचे जा गिरे।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मुरादाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया, खिड़कियां टूट गईं और कई यात्री झटके से उछलकर सड़क या नीचे गिर पड़े। हादसे में बस में सवार सरकारी टीचर, एक महिला और उसके पांच साल के बेटे समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 10 गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















