शिक्षा के क्षेत्र में स्व. मिर्ज़ा अनवर बेग शहीद का योगदान याद कर दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने और ग्रामीण अंचल के बच्चों को शिक्षित समाज से जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय मिर्ज़ा अनवर बेग शहीद को सोमवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने और ग्रामीण अंचल के बच्चों को शिक्षित समाज से जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय मिर्ज़ा अनवर बेग शहीद को सोमवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कुरानख्वानी का आयोजन कर उनकी मगफिरत और जन्नत में आला मुकाम के लिए विशेष दुआ की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. मिर्ज़ा अनवर बेग शहीद ने इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और मदरसे की स्थापना की पहल कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोले। उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाकर एक जागरूक और शिक्षित समाज का निर्माण करना था।

वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान आज भी उनके शैक्षिक मिशन और दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। इस अवसर पर प्रबंध समिति के मिर्ज़ा अजफर बेग, कहकशां खान, प्राचार्य एनपी उपाध्याय, प्रधानाचार्य नौशाद खान सहित मदरसा इदारा-ए-ऊलूम-ए-इस्लामिया, मिर्ज़ा अनवर बेग इंटर कॉलेज और अब्दुल अज़ीज़ अंसारी पीजी कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.