बलिया: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-डीआईजी और एसपी ने किया श्रीरामपुर घाट का निरीक्षण

बलिया

बलिया कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, डीआईजी सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने श्रीरामपुर घाट का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, डीआईजी सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने श्रीरामपुर घाट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आला अधिकारियों ने घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सभी घाटों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि घाट पर पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्नान पर्व की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पर्व को सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.