महराजगंज

महराजगंज जनपद के बागापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित आठ दिवसीय पूर्वजी रामलीला के दूसरे दिन मंगलवार रात कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म की मनमोहक लीला का मंचन किया।

महराजगंज जनपद के बागापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित आठ दिवसीय पूर्वजी रामलीला के दूसरे दिन मंगलवार रात कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म की मनमोहक लीला का मंचन किया। ‘जय मां काली आदर्श रामलीला समिति’ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस सजीव मंचन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
लीला के दौरान राजा दशरथ के राजभवन में भगवान राम के साथ-साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के रूप में चारों भाइयों के जन्म का प्रसंग दर्शाया गया। इस दौरान बधाई गीत गाए गए, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा।
इसके बाद गुरु वशिष्ठ से विद्या प्राप्ति, गुरु विश्वामित्र के आगमन तथा रावण के जन्म व उसके अत्याचारों का जीवंत मंचन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों ने पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया। इस अवसर पर बृजबिहारी वर्मा, अनीश यादव, योगेंद्र यादव, प्रदीप वर्मा, संजीत पटेल, दिव्यांश पांडेय और रमाकांत मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026



















