अनूपशहर: गंगा में डूबे 21 वर्षीय छात्र कुनाल का पांचवें दिन भी सुराग नहीं, मस्तराम घाट से नरौरा तक 16 किमी दायरे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; बागपत से पहुंची विशेष टीम

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित गंगा के मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान डूबे 21 वर्षीय छात्र कुनाल की तलाश में पांचवें दिन भी सघन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित गंगा के मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान डूबे 21 वर्षीय छात्र कुनाल की तलाश में पांचवें दिन भी सघन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। पीएसी की फ्लड प्लाटून, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीमें मस्तराम घाट से लेकर नरौरा तक करीब 16 किलोमीटर लंबे दायरे में नदी की खाक छान रही हैं, लेकिन अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। अब तलाश अभियान को तेज करने के लिए बागपत से सात सदस्यीय विशेष गोताखोर टीम को भी बुलाया गया है।

छोटे भाई को बचाने के प्रयास में तेज बहाव में बहा था कुनाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डबकोरा निवासी योगेश दीपावली के दिन सुबह करीब 6:00 बजे अपने दोनों पुत्रों कुनाल (21) और विशाल के साथ गंगा स्नान करने अनूपशहर के मस्तराम घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक छोटे भाई विशाल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।

छोटे भाई को संकट में देख बड़े भाई कुनाल ने बिना किसी हिचक के गंगा में छलांग लगा दी। कुनाल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विशाल को सुरक्षित किनारे की ओर धकेल दिया, लेकिन इस प्रयास में वह स्वयं गंगा की तेज धार और गहरे भंवर में समाकर लापता हो गया।

50 फीट गहरे पानी में एनडीआरएफ और पीएसी ने चलाया अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया। बीते पांच दिनों से पीएसी की फ्लड प्लाटून और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में तलाश कर रहे हैं।

एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के अनुसार, बचाव दल ने आधुनिक उपकरणों की मदद से घटनास्थल से डाउनस्ट्रीम में करीब 16 किलोमीटर दूर तक और लगभग 50 फीट गहरे पानी में सघन सर्च अभियान चलाया है, किंतु तेज बहाव और गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी है।

बागपत से बुलाई गई 7 सदस्यीय विशेष गोताखोर टीम

छात्र का पता न चलने पर प्रशासन ने अब बागपत से इरफान पठान के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया है। यह टीम ट्यूब और विशेष तकनीक की सहायता से गंगा के बहाव के साथ मस्तराम घाट से लेकर नरौरा बैराज की दिशा में बारीकी से तलाश कर रही है।

उधर, घाट पर डटे परिजनों की आंखें पिछले पांच दिनों से अपने बेटे की एक झलक पाने को पथरा गई हैं। पूरे डबकोरा गांव में शोक और चिंता का माहौल है तथा परिजन प्रशासन से रेस्क्यू अभियान को और तेज करने की गुहार लगा रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन से पहले बड़ा हादसा, कूड़ा नदी के मुजहाना घाट पर नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे,पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर, एनडीआरएफ को दी गई सूचना,तलाश जारी

सिद्धार्थनगर: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन से पहले बड़ा हादसा, कूड़ा नदी के मुजहाना घाट पर नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे,पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर, एनडीआरएफ को दी गई सूचना,तलाश जारी

The specified slider does not exist.