बलिया: दीपावली पर 2.21 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात, परिवहन मंत्री ने बांटे चेक

बलिया

बलिया दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा त्योहारों पर गरीब परिवारों को राहत देने के वादे के तहत बलिया जिले के 2,21,112 उज्ज्वला लाभार्थियों के बैंक खातों में मुफ्त सिलेंडर की निर्धारित राशि (सब्सिडी) सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है। उन्होंने इस बात पर विशेष गर्व जताया कि 01 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलिया की ही ऐतिहासिक धरती से ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ की शुरुआत की थी, जिसके तहत आज देश की करोड़ महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है। कार्यक्रम के अंत में परिवहन मंत्री ने अपने हाथों से 10 महिलाओं को सब्सिडी के चेक वितरित किए।

सरकारी योजनाओं से महिलाओं को मिल रही राहत: डीएम
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी और उपलों के धुएं के कारण महिलाओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और कम उम्र में मृत्यु जैसी विभीषिका का सामना करना पड़ता था, लेकिन एलपीजी कनेक्शन मिलने से उनका जीवन आसान हुआ है।

इस दौरान अन्य प्रमुख योजनाओं का भी जिक्र किया गया

कन्या सुमंगला योजना: बेटी के जन्म पर ₹5,000 की आर्थिक सहायता और पढ़ाई के लिए चरणबद्ध मदद।

जननी सुरक्षा योजना: ग्रामीण महिलाओं को संस्थागत प्रसव पर ₹1,400 की सहायता राशि।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना: अनाथ या माता-पिता को खो चुके बच्चों को ₹2,500 प्रति माह की आर्थिक मदद।

प्रधानमंत्री आवास योजना: बेघर और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान की सौगात।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी सहित तमाम गणमान्य अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.