बुलंदशहर

बुलंदशहर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में निकाले गए इस पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों, गणमान्य नागरिकों व आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरी सुझाव भी लिए।
क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से यह भी आग्रह किया कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर सूचना दें। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी लगातार बढ़ा दी गई है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













