सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में केंद्र सरकार की ‘इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन’ परियोजना के तहत आयोजित पांच दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में केंद्र सरकार की ‘इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन’ परियोजना के तहत आयोजित पांच दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस शिविर में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने किसानों को खेतों में फसल अवशेष (पराली) जलाने से होने वाले दूरगामी नुकसानों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मिट्टी के मित्र कीट नष्ट होते हैं और भूमि की उर्वरता पर भी बुरा असर पड़ता है।
वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से पराली प्रबंधन और अवशेषों का खेत में ही सही इस्तेमाल कर जैविक खाद बनाने के आसान तरीके समझाए। किसानों ने विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को अपनाकर पर्यावरण और मिट्टी की सेहत सुधारने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













