सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में एक महिला के साथ हैवानियत और बर्बरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले में एक महिला के साथ हैवानियत और बर्बरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने गांव के ही वर्तमान प्रधान और उसके बेटों पर नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने, गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तथा विरोध करने पर गांववालों के सामने न्यूड कर खंभे से बांधकर पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, जब वह दवा लेने जाती थी, तब उसे धोखे से नींद की दवा खिलाकर आरोपी उसके साथ गलत काम करते थे। मामला तब बिगड़ा जब महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो दबंग प्रधान और उसके बेटों ने उसे निर्वस्त्र कर गांव में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा।
स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से आहत पीड़िता न्याय की आस में सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) के पास पहुंची और आपबीती सुनाते हुए लिखित शिकायत सौंपी। पीड़िता ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। एसपी का कहना है कि आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













