सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विशेष पहचान और जीआई टैग प्राप्त ‘कालानमक धान’ के उत्पादन, बिक्री और प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विशेष पहचान और जीआई टैग प्राप्त ‘कालानमक धान’ के उत्पादन, बिक्री और प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘कालानमक राइस एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन बोर्ड’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों को इस ऐतिहासिक धान की बिक्री और प्रोसेसिंग में आ रही दिक्कतों को दूर करने की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने और उसकी प्रोसेसिंग कराने के लिए सुगम व्यवस्था मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से ‘कालानमक भवन’ को एक आकर्षक और सुविधायुक्त शोरूम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि यहां कालानमक चावल की विभिन्न वैरायटी की बिक्री और ब्रांडिंग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिल सके।
प्रशासन के इस कदम से न केवल स्थानीय किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सकेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर कालानमक चावल के निर्यात और प्रचार-प्रसार को भी नया बल मिलेगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













