महराजगंज

महराजगंज दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को टीम ने शहर की कई दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्री के नमूने लिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को टीम ने शहर की कई दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्री के नमूने लिए।
बॉंसपार रोड स्थित उपेंद्र मिशन भंडार और इंद्रानगर के सुरेश मिशन भंडार से खोवा, जबकि गन्ने के पास नागेंद्र मिशन भंडार से सोनपापड़ी का नमूना संग्रहित किया गया। जांच के दौरान सुरेश मिशन भंडार से 80 किलोग्राम दूषित खोवा मिला, जिसे अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसकी कीमत करीब 24 हजार रुपये है।
अधिकारियों ने कुल तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













