महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से सटे ग्राम रमजीता से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। गांव निवासी गोविंद राजभर के परिवार का दो माह का मासूम बच्चा लापता हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से सटे ग्राम रमजीता से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। गांव निवासी गोविंद राजभर के परिवार का दो माह का मासूम बच्चा लापता हो गया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ठूठीबारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही बच्चे के लापता होने से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है। फिलहाल मासूम के गायब होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दो माह का मासूम आखिर कहां और किन परिस्थितियों में लापता हुआ? परिजनों को बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













