जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के बड़ागांव स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के बड़ागांव स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुरेश चंद बिन्द ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार यादव ने की। शिविर में कुल 596 पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाएं दी गईं।
स्वास्थ्य, टीकाकरण और टैगिंग पर विशेषज्ञों की सलाह
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यादव और डॉ. अतुल कुमार यादव ने पशुपालकों को संतुलित आहार, साफ-सफाई, बीमारियों के लक्षण तथा समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी। डॉ. सुभाष शर्मा ने पशुओं की टैगिंग के महत्व को समझाते हुए बताया कि इससे पशुओं की पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में आसानी होती है।
विभागीय टीम का रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अतुल कुमार गौतम, डॉ. सुभाष शर्मा, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, पीयूष सिंह, राजकुमार, अतुल, संदीप यादव, अंकित और राजेश समेत विभागीय कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग किया। क्षेत्र के पशुपालकों ने शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026












