बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के शिकारपुर तहसील के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में तालविवियाना गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। जहांगीराबाद से डिबाई की ओर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के शिकारपुर तहसील के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में तालविवियाना गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। जहांगीराबाद से डिबाई की ओर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल बीएससी छात्रा ने हापुड़ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार टेंपो जहांगीराबाद से डिबाई की ओर जा रहा था। तालविवियाना गांव से आगे निकलने पर वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
हादसे में कतियावली निवासी रीना 42, पत्नी पंकज, की मौके पर मौत हो गई। वहीं भानु प्रताप सिंह की बेटी ज्योति 22 गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अनूपशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर हापुड़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026












