महराजगंज: डीएम ने ईवीएम एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण, पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश

महराजगंज

महराजगंज, 28 अक्टूबर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे ईवीएम मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज, 28 अक्टूबर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे ईवीएम मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम मशीनों की जांच भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी कार्य में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की यथासंभव उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एफएलसी हॉल के अंदर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मोबाइल फोन लेकर प्रवेश न करे। बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

80.31 प्रतिशत बीयू-सीयू की एफएलसी ओके

डिप्टी कलेक्टर विजय यादव ने जिलाधिकारी को एफएलसी कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जांच की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। अब तक 80.31 प्रतिशत बैलेट यूनिट (बीयू) और कंट्रोल यूनिट (सीयू) की एफएलसी ओके हो चुकी है, जबकि वीवीपैट की 76.13 प्रतिशत एफएलसी ओके हुई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से एफएलसी कार्य की निगरानी व्यवस्था देखी और रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों की जानकारी भी ली।

इसके बाद जिलाधिकारी ने गार्ड रूम का निरीक्षण किया तथा वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि एफएलसी कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विजय यादव, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी