महराजगंज: गणित की परीक्षा देकर घर लौटे 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के सूचितपुर बघौना भरटोलिया टोला में मंगलवार शाम कक्षा 11 के छात्र 17 वर्षीय मिथिलेश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के सूचितपुर बघौना भरटोलिया टोला में मंगलवार शाम कक्षा 11 के छात्र 17 वर्षीय मिथिलेश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और मातम पसरा हुआ है।

मौलागंज स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले मिथिलेश की मंगलवार को गणित की परीक्षा थी। शाम करीब चार बजे वह परीक्षा देकर घर लौटा था, उस समय परिजन खेत में काम कर रहे थे। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग लौटे, तो छात्र की हालत बेहद गंभीर मिली। परिजन उसे तुरंत मौलागंज के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक छात्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता लक्ष्मण मुंबई की एक स्टील कंपनी में नौकरी करते हैं और घटना के समय वहीं थे, जो सूचना मिलने पर घर के लिए रवाना हो गए हैं। छात्र की मां प्रमिला और दादी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.