शिवनगर डिड़ई

सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत असनहरी गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत असनहरी गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान असनहरी गांव निवासी बीरेंद्र चौधरी (40), पुत्र स्वर्गीय अक्षैवर चौधरी के रूप में हुई है।
सड़क किनारे पैदल जा रहे थे घर, वाहन ने मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की शाम की है। बीरेंद्र चौधरी सड़क की पटरी से पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह असनहरा के पास पहुंचे, तभी यूपी 51 आर 2117 (UP 51 R 2117) नंबर के एक तेज रफ्तार वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
बस्ती में चल रहा था इलाज, बुधवार सुबह तोड़ा दम
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बीरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और बुधवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची शिवनगर डिड़ई थाना पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













