बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली के बदरपुर से नरौरा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार की क्रूजर कार को करनपुर ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली के बदरपुर से नरौरा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार की क्रूजर कार को करनपुर ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसे में केवल आठ वर्षीय युवराज को हल्की चोट आई है।
जहाँगीराबाद की ओर फरार हुआ चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8:10 बजे जैसे ही परिवार की कार करनपुर ईंट भट्ठे के पास पहुंची, अनियंत्रित डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत जहांगीराबाद की तरफ फरार हो गया।
कार में सवार थे बच्चे समेत कई लोग
हादसे के वक्त कार में सूरज कुमार, पुरवा, सावित्री देवी, रश्मि वर्मा, एक वर्षीय हर्ष, चार वर्षीय केशवी और आठ वर्षीय युवराज सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और फरार डंपर चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













