गोरखपुर: घघसरा में स्कूली बच्चों के सिर पर मंडरा रहा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का खतरा, विभाग बेखबर

गोरखपुर

गोरखपुर नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 6 स्थित तुलसीदास नगर कोड़री उर्फ हड़ही नहर पुलिया के पास एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 6 स्थित तुलसीदास नगर कोड़री उर्फ हड़ही नहर पुलिया के पास एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यहां सरयू कैनाल नहर को जाने वाली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल महीनों से क्रैक होकर खतरनाक रूप से झुक गया है, जिससे खंभे से लटके तार खुलेआम खतरे को दावत दे रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग इस गंभीर समस्या से पूरी तरह बेखबर बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि इसी जर्जर तार और झुके हुए पोल के नीचे से प्रतिदिन दर्जनों स्कूली बच्चों से भरी बसें और वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा, हड़ही गांव के सैकड़ों बच्चे और उनके परिजन रोजाना इसी पुलिया पर खड़े होकर स्कूल वाहन का इंतजार करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जरा सी भी चूक या तेज हवा एक बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पोल बुरी तरह झुक चुका है और 11 हजार वोल्टेज की लाइन जमीन के बेहद करीब लटक रही है, जिससे नीचे मौजूद झाड़ियों और आसपास करंट फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में घघसरा पावर हाउस पर कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इस संबंध में जब अवर अभियंता जयराम गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर पोल को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.