सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जोगिया उदयपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जोगिया उदयपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों, मूर्ति आयोजकों और डीजे संचालकों को पर्व के दौरान तय किए गए नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक की संयुक्त अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक बांसी-सिद्धार्थनगर शुबेन्दु सिंह और एसडीएम सदर निखिल चक्रवर्ती ने की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सहित थाना क्षेत्र के तमाम संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, पूजा समितियों के पदाधिकारी और डीजे संचालक मौजूद रहे।
पंडालों में सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी
पुलिस उपाधीक्षक शुबेन्दु सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या विवाद की स्थिति में तुरंत साक्ष्य मिल सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर या भ्रामक सूचना को बिना पूरी तरह सत्यापित किए आगे शेयर न करें।
मूर्तियों की ऊंचाई और विसर्जन को लेकर निर्देश
एसडीएम सदर निखिल चक्रवर्ती ने कहा कि आस्था का प्रदर्शन भव्यता से ज्यादा अनुशासन और सुरक्षा के दायरे में होना चाहिए। आयोजक उचित और निर्धारित ऊंचाई की ही मूर्तियां स्थापित करें। साथ ही, उन्होंने मूर्तियों के क्रमवार और तय रूट के अनुसार ही शांतिपूर्ण विसर्जन पर जोर दिया।
डीजे संचालन और ध्वनि मानकों का कड़ाई से पालन
बैठक में डीजे संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रशासन और न्यायालय द्वारा निर्धारित डेसिबल मानकों तथा तय समय-सीमा के भीतर ही करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डीजे या किसी भी माध्यम से कोई भी ऐसा भड़काऊ, आपत्तिजनक या विवादित गाना या संदेश नहीं बजाया जाना जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े।
प्रशासन ने सभी से अपील की है कि पारंपरिक उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












