महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0’ के अंतर्गत थाना कोतवाली की महिला पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम ने पीएम श्री अपर प्राइमरी स्कूल, सोनरा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0’ के अंतर्गत थाना कोतवाली की महिला पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम ने पीएम श्री अपर प्राइमरी स्कूल, सोनरा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट तथा महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वुमना पावर लाइन, 112 इमरजेंसी पुलिस सहायता, 181 महिला हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर टीम ने बालिकाओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें किसी भी आपात स्थिति या समस्या में बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026













