गोरखपुर

गोरखपुर नगर पंचायत घघसरा के सेहूड़ा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला की बाउंड्रीवॉल को जेसीबी से गिराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर नगर पंचायत घघसरा के सेहूड़ा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला की बाउंड्रीवॉल को जेसीबी से गिराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता आशा देवी (पत्नी विजय कुमार, निवासी ग्राम सेहूड़ा) ने सहजनवां थाने में लिखित तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के मुताबिक, घटना 4 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:51 बजे की है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग रंजिश रखते हुए उनके घर पर आ धमके और दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने जेसीबी (संख्या UP 53 LT 4672) का इस्तेमाल कर बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश या अनुमति के उनके घर की बाउंड्रीवॉल को ढाह दिया। इस तोड़फोड़ के दौरान उनके मकान को भी काफी क्षति पहुंची है।
पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार सदमे में है और वे अपने ही घर के केवल दो कमरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












