कानपुर

कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। यहीं नहीं, दरिंदगी की हदें पार करते हुए हमलावरों ने उसके गले में रस्सी बांधी और सड़क पर घसीटते हुए ले गए। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












