बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर के रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित होटल पैराडाइज में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने औचक छापेमारी की। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया और जांच के दौरान तीन प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में मिले।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर के रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित होटल पैराडाइज में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने औचक छापेमारी की। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया और जांच के दौरान तीन प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बिना पहचान सत्यापन के दिए जा रहे थे कमरे
पुलिस के अनुसार, जब होटल के रजिस्टरों की जांच की गई, तो उसमें ठहरे हुए किसी भी युवक-युवतियों की कोई आधिकारिक एंट्री नहीं मिली। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि होटल संचालक द्वारा बिना किसी वैध पहचान पत्र ( सत्यापन के ही कमरों को उपलब्ध कराया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने होटल के अंदर से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां कब्जे में ले ली हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद होटल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ऐसे अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें तुरंत सील किया जाए। उनका आरोप था कि होटल में नियमों को ताक पर रखकर गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं और तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












