बलिया

बलिया शहर के चंद्रशेखर पार्क में रविवार को पटेल जागरण समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया शहर के चंद्रशेखर पार्क में रविवार को पटेल जागरण समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 31 अक्टूबर 2026 को देश के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का व्यापक निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित वक्ताओं और समाज के लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के ओजस्वी व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान तथा देश की एकता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक प्रयासों को गहराई से याद किया। इस दौरान समाज के संगठन को अधिक मजबूत करने, सभी को एक मंच पर लाने तथा सामाजिक एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।
इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि इसमें समाज के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने सामूहिक प्रयासों से संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पटेल जयंती समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए आने वाले दिनों में और भी बैठकें आयोजित कर जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा हुई। अंत में समिति के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस आयोजन में भारी संख्या में पहुंचकर सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और आपसी भाईचारे का संदेश दें। इस बैठक की जानकारी समिति की ओर से एडवोकेट अरविंद गांधी ने दी।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026












