मध्यस्थता से वादों के निस्तारण को गति देने पर संगोष्ठी, जनपद न्यायाधीश का अधिवक्ता संघ ने किया सम्मान

जौनपुर

जौनपुर राष्ट्र के नाम ‘मध्यस्थता अभियान 3.0’ के प्रचार-प्रसार के तहत दीवानी न्यायालय परिसर में “गांधीवादी दृष्टिकोण एवं मध्यस्थता: विवाह से संवाद तक” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर राष्ट्र के नाम ‘मध्यस्थता अभियान 3.0’ के प्रचार-प्रसार के तहत दीवानी न्यायालय परिसर में “गांधीवादी दृष्टिकोण एवं मध्यस्थता: विवाह से संवाद तक” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से लंबित मुकदमों के निस्तारण को गति देना और पक्षकारों के बीच आपसी संवाद व सौहार्द बनाए रखना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसकी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने गहरी सराहना की। इस सराहनीय प्रयास और मध्यस्थता प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर की ओर से जनपद न्यायाधीश का भव्य सम्मान भी किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि मध्यस्थता की प्रक्रिया पारंपरिक मुकदमों के मुकाबले अपेक्षाकृत कम खर्चीली और त्वरित होती है। इसमें किसी एक पक्ष की जीत या दूसरे पक्ष की हार नहीं होती, बल्कि आपसी सहमति और संवाद के जरिए विवादों का हमेशा के लिए समाधान हो जाता है। इससे लोगों का समय और पैसा तो बचता ही है, साथ ही दोनों पक्षों के बीच आपसी भाईचारा और पारिवारिक संबंध भी सुरक्षित रहते हैं। संगोष्ठी में मौजूद वकीलों ने मध्यस्थता को विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए आमजन को इसके प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.