महराजगंज

महराजगंज सरस्वती देवी महिला पीजी कॉलेज, टिकुलहियां-निचलौल में वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सरस्वती देवी महिला पीजी कॉलेज, टिकुलहियां-निचलौल में वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं को वन क्षेत्र के भ्रमण से कराई गई, जहाँ वन विभाग की टीम ने उन्हें विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों, जंतुओं और वृक्षों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात महाविद्यालय के ओशो सभागार में एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी (निचलौल) सुनील राव ने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन के लिए वन्य जीव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक नागरिक की है। वहीं, डब्ल्यूटीआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अरशद हुसैन ने छात्राओं को सांपों की विभिन्न प्रजातियों, उनके पारिस्थितिक महत्व और बचाव के उपायों से अवगत कराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं से पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने किया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












