शाहगंज में लेखपाल संघ ने खोला मोर्चा, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

जौनपुर

जौनपुर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाहगंज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाहगंज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ की ओर से एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसे एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार ने प्राप्त किया। लेखपालों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगामी 17 अक्टूबर 2026 से प्रदेशव्यापी संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।

संघ ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि लेखपालों की कई मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं, जिनमें प्रमुख रूप से विगत 10 वर्षों से लंबित 2800 ग्रेड पे लागू करने तथा वेतन विसंगति दूर करने की मांग शामिल है। इसके अलावा पिछले लगभग 16 वर्षों से स्टेशनरी भत्ता, वाहन भत्ता और विशेष भत्ते में वृद्धि न होने का मुद्दा भी उठाया गया।

लेखपाल संघ ने लेखपाल पद को टेक्निकल पद घोषित करने की मांग करते हुए ग्राम सचिवालयों में रोस्टर लगाए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। संघ का कहना है कि कई स्थानों पर लेखपालों को मूलभूत सुविधाओं और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं।

संघ ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की रीढ़ होने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं, ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। अंत में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 17 अक्टूबर से होने वाले कार्य बहिष्कार से आमजन को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.