महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील सभागार नौतनवा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के तहसील सभागार नौतनवा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम और सीओ नौतनवा की संयुक्त अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न हुई, जिसमें पुलिस और राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026













