क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ खेल मैदान में खिलाड़ियों ने किया अपने प्रतिभा का प्रदर्शन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के एल डी ए इंटर कॉलेज में अनूपशहर क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के एल डी ए इंटर कॉलेज में अनूपशहर क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आए बालक-बालिकाओं ने उत्साह, अनुशासन और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भारत सोनकर, कार्यक्रम अध्यक्ष जे.पी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव सक्सेना, विशिष्ट अतिथि प्रो. पी.के. त्यागी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत सोनकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मैदान में जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। आज खेल प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने और अपने करियर को नई दिशा देने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाग लेना चाहिए।कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. राजीव सक्सेना ने खिलाड़ियों को खेल भावना का संदेश देते हुए कहा खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना होती है। सच्चा खिलाड़ी परिणाम से नहीं, अपने प्रयास और सीख से पहचाना जाता है। विशिष्ट अतिथि प्रो. पी.के. त्यागी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा ही प्रतिभा को निखारती है और खेल का मैदान विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर देता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने किया।इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह, वरुण गिरी, के.पी. सिंह, राजकुमार, इकरा, बहादुर सिंह, कौटिल्य चौहान, कौशल कुमार, मोहित गोयल, प्रदीप चौधरी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं खेल प्रभारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में नितिन एल डी ए वी प्रथम शिवांकर एल डी ए वी द्वितीय मनीष बी पी एस तृतीय,सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहब्बत खालोर डरोरा प्रथम, शिवम एल डी ए वी द्वितीय, प्रियांशु खलोर डरोरा तृतीय ,सीनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में खुशी विवेकानंद ऊंचागांव प्रथम, राशि तोमर एल डी ए वी द्वितीय ,रुचि परदादा परदादी इंटर कॉलेज तृतीय ,जूनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में निधि परदादा परदादी प्रथम, दीपांशी एलडीएवी द्वितीय,शिखा परदादा पादरी तृतीय,सब जूनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में  मोनिका एल डी ए वी प्रथम, इशा चौधरी परदादा परदादा द्वितीय, सुहानी बालभारती पचदेवरा तृतीय ,बालिका सब जूनियर 600 मीटर दौड़ में मोनिका एचडीबी प्रथम, चंचल विवेकानंद ऊंचागांव द्वितीय,माधुरी परदादा परदादी तृतीय,सब जूनियर बालक वर्ग गोला फेक में जतिन एल डी ए वी प्रथम, आदर्श विवेकानंद इस.का. ऊंचागांव द्वितीय, विश्वराज सिंह एल डी ए वी तृतीय,सीनियर बालक वर्ग  गोला फेक में तरुण एल डी ए वी प्रथम ,रूद्र शर्मा  एल डी ए वी तृतीय,सीनियर बालक वर्ग भाला फेंक में सचिन एल डी ए वी प्रथम, लोकेश शिक्षासदन जटपुरा द्वितीय, कपिल कुमार खालोर तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में दिव्यांशी एल डीएवी प्रथम,निधि परदादा परदादी द्वितीय ,निधि खालोर डरोरा तृतीय स्थान पर रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.