अनूपशहर में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील अनूपशहर शाखा के लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील अनूपशहर शाखा के लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाई और उपजिलाधिकारी अनूपशहर को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन लंबे समय से लेखपालों की समस्याओं को शासन और विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख रहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान होने से वे अपने विभागीय कार्यों को और बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे। धरने के बाद लेखपालों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अनूपशहर से मिलकर ज्ञापन सौंपा और प्रांतीय निर्देशानुसार शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की।

इस धरना प्रदर्शन में तहसील शाखा अध्यक्ष तेजदत्त शर्मा और मंत्री कमल कांत शर्मा सहित बाबू सिंह, दीपेंद्र कुमार, टीटू कुमार, सुरजीत सिंह, उमेश कुमार, आशीष सिंह, प्रियंका सिंह, पूजा मिश्रा और रवि शर्मा समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट है और आगे की रणनीति प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार तय की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.