महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को थाना चौक पर वादी ने सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 70(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी।
शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना चौक पुलिस ने पिपरिया चौराहे से तीनों वांछित अभियुक्तों सिकंदर पुत्र दूधनाथ, राकेश पुत्र पंचम और दिलीप पुत्र नंतू (निवासी: 28 नर्सरी, नक्शा बक्सा, थाना चौक)को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनीष पटेल व उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद अभियुक्तों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026













