महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम और सीओ फरेंदा ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम और सीओ फरेंदा ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित कर्मियों को कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने हिदायत दी कि शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को उनकी समस्याओं के जल्द और संतोषजनक समाधान का पूरा भरोसा दिलाया गया।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026













