मऊ

मऊ जनपद के इस्लामाबाद मोहल्ले में हाल ही में शादी समारोह के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले तीन लोगों के घरों पर शुक्रवार देर शाम सदर विधायक अब्बास अंसारी पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के इस्लामाबाद मोहल्ले में हाल ही में शादी समारोह के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले तीन लोगों के घरों पर शुक्रवार देर शाम सदर विधायक अब्बास अंसारी पहुंचे। विधायक के आने की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारों के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
विधायक अब्बास अंसारी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दर्दनाक घटना को प्रशासनिक व विभागीय लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तीनों मृतक परिवारों को एक-एक लाख रुपये और हादसे में घायल दोनों लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हाईटेंशन तारों की सुरक्षा और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की जोरदार मांग उठाई।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












