मऊ पहुंचे सांसद राजीव राय: डोमनपुरा हाईटेंशन हादसे के पीड़ितों के लिए 1-1 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

मऊ

मऊ जनपद के घोसी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय शुक्रवार को मऊ पहुंचे। उन्होंने डोमनपुरा-इस्लामाबाद में एक शादी समारोह के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय शुक्रवार को मऊ पहुंचे। उन्होंने डोमनपुरा-इस्लामाबाद में एक शादी समारोह के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर मांगें उठाईं।

सांसद राजीव राय ने सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

प्रेस वार्ता के दौरान अन्य राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर भी तीखे सवाल-जवाब हुए। कप्तान स्मिथ मच्छर द्वारा पीएम मोदी को वीडियो कॉल कर अपना आइडल बताने के सवाल पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे बहादुर लोगों पर उन्हें गर्व है, क्योंकि प्रधानमंत्री हर बात का श्रेय लेते हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान पर उन्होंने टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और वह कभी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करते।

इंडिया गठबंधन के बारे में बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में कोई दूरी नहीं है, समाजवादी पार्टी पूरी तरह साथ है और भविष्य में सीटों व टिकटों के बंटवारे पर भी चर्चा होगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर सवाल दागे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.