जौनपुर

जौनपुर सिकरारा के नागेश्वर सिंह घाट, बंसफा में राष्ट्रवादी नौजवान सभा द्वारा आयोजित “शाम इंकलाबी” कार्यक्रम देशभक्ति, शहादत और राष्ट्रसेवा के संदेश के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर सिकरारा के नागेश्वर सिंह घाट, बंसफा में राष्ट्रवादी नौजवान सभा द्वारा आयोजित “शाम इंकलाबी” कार्यक्रम देशभक्ति, शहादत और राष्ट्रसेवा के संदेश के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की विशेष उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी आजादी की कल्पना में शोषण, अन्याय और भेदभाव रहित समाज की परिकल्पना शामिल थी।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगत सिंह के विचारों, गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी व ईमानदारी को अपने आचरण में उतारें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
छात्रसंघ बहाली, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर बरसे आलोक यादव, कहा- युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है सरकारhttps://t.co/yYrmt0u4jG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026













