महराजगंज

महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार, को थाना चौक का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार, को थाना चौक का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु
अभिलेखों व परिसरों की जांच: सीओ ने थाने के मालखाना, हवालात और विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जांच की। इसके बाद थाना परिसर, बैरक एवं आवासों का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
त्योहारों की तैयारी: पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
लंबित मामलों का निस्तारण: विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और मामलों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ग्राम चौकीदारों की बैठक कर उन्हें साफा भी वितरित किया गया।
पैदल गश्त और अतिक्रमण पर कार्रवाई
निरीक्षण के उपरांत सीओ निचलौल ने थाना पुलिस बल के साथ कस्बा चौक में पैदल गश्त की और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान सड़क किनारे लगे अवैध अस्थायी अतिक्रमण को भी हटवाया गया, ताकि आवागमन सुगम बना रहे।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026













