महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के कटरा चौराहे के पास स्थित एक शराब की दुकान में गुरुवार को अचानक एक जहरीला सांप घुस गया, जिससे मौके पर भारी हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के कटरा चौराहे के पास स्थित एक शराब की दुकान में गुरुवार को अचानक एक जहरीला सांप घुस गया, जिससे मौके पर भारी हड़कंप मच गया। दुकान और आसपास के इलाके में सांप को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी सुरक्षित स्थान की ओर हट गए।
वन विभाग की तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही वन रक्षक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी और मुस्तैदी के साथ अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों और दुकान पर मौजूद स्टाफ ने राहत की सांस ली।
वन रक्षक टीम की समय पर की गई कार्रवाई से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका टल गई।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026













