बलिया: खलिहान की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग, डीएम की जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण

बलिया

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

प्रमुख शिकायतें और राहत

खलिहान की भूमि पर कब्जे की शिकायत: रसड़ा तहसील के मीरनगंज दिगरचा निवासी झगरु चौहान और कई महिलाओं ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव की खलिहान भूमि (आराजी नंबर 210) से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उक्त भूमि पर कथित रूप से प्रेमशंकर चौहान द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जबकि यह भूमि गांव के गरीब परिवारों के शादी-विवाह और बारात ठहरने के उपयोग में आती है।

आयुष्मान कार्ड मिलने पर जताया आभार: ग्राम मिढ्ढा निवासी श्री व्यास राम ने जनसुनवाई में बताया कि वे पिछले चार महीनों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान थे। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से कार्ड बनने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.