बलिया

बलिया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह गुरुवार को गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह गुरुवार को गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे लगभग 150 बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं व मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विशेष कैंप और आयुष्मान कार्ड के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने वृद्धा आश्रम की रसोई, कमरों और बरामदों की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा फर्श की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कई बुजुर्गों (नगवा निवासी विजय यादव, सहतवार के सुभाष गुप्ता, राजकिशोर, रमाशंकर, रामेश्वर शर्मा, शोभा देवी और गिरिजा देवी) ने अपनी पेंशन और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याएं बताईं। इस पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि विशेष कैंप आयोजित कर सभी पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराई जाए।
मनोरंजन और आत्मीयता की पहल
बुजुर्गों के मनोरंजन और मानसिक प्रसन्नता के लिए आश्रम में बड़ा एलईडी टीवी लगवाने के निर्देश दिए गए, ताकि वे सुबह-शाम भक्ति कार्यक्रम और कथाएं देख सकें।
जिलाधिकारी ने सभी बुजुर्गों का मुंह मीठा कराया तथा उन्हें 100-100 रुपये और फल वितरित किए। प्रबंधक ने डीएम और समाज कल्याण अधिकारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
डीएम ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाएं, ताकि उन्हें अपनापन और खुशी का अनुभव हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों की स्वास्थ्य, सुविधाओं और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026













