बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के एल.डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ तहसील स्तरीय भाषण, पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के एल.डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ तहसील स्तरीय भाषण, पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषणों के माध्यम से विकसित, शिक्षित, स्वच्छ और सशक्त भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या शशि बाला पंत और प्रबंधक अजय गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में भाषण वर्ग में अभय सक्सेना ने प्रथम, रिया चौधरी ने द्वितीय और हरीश पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर पेंटिंग में अंकुश प्रथम, मानवी चौधरी द्वितीय व दीपिका तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में वृन्दा वार्ष्णेय प्रथम, रिजवाना द्वितीय और भूमि तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की पेंटिंग में अनुष्का प्रथम, तपिश कुमार गौतम द्वितीय व सौम्या तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, तनिष्क मीणा द्वितीय और भूमिका तृतीय रहीं।
एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों के सपनों और संकल्पों से बनता है। इस दौरान डॉ. आलोक तिवारी, अतुल भारद्वाज समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। संचालन भूगोल प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने किया।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026













