महराजगंज: पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बरगदवा नहर पुल के पास श्यामदेउरवा पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के कुशल निर्देशन व पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अपराधियों की सुरागरसी और तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बरगदवा नहर पुल के पास से वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रवेश कुमार पुत्र राम लौट (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी कटघरवा (कटेहरी), प्रतापपुर चमुरखा, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई 1 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:20 बजे की गई। अभियुक्त श्यामदेउरवा थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट से जुड़े मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.