सिंदुरिया: श्रीमद्भागवत कथा एवं नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पितृ पक्ष के पावन अवसर पर पूर्वजों की शांति एवं सद्गति के उद्देश्य से गायत्री प्रज्ञा पीठ सिंदुरिया में आयोजित ‘पितृ मोक्ष प्रदायनी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा’ और ‘नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ’ का शुभारंभ गुरुवार को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पितृ पक्ष के पावन अवसर पर पूर्वजों की शांति एवं सद्गति के उद्देश्य से गायत्री प्रज्ञा पीठ सिंदुरिया में आयोजित ‘पितृ मोक्ष प्रदायनी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा’ और ‘नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ’ का शुभारंभ गुरुवार को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

भक्तिमय माहौल में निकली यात्रा

कार्यक्रम के प्रथम दिन विधि-विधान से कलश पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, बहू-बेटियों और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में गूंज रहे मंगलगीतों, भजनों और धार्मिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

संस्कारों और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का संदेश

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक मंगरू प्रसाद गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि पितृ पक्ष हमें अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और अपने संस्कारों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा, सम्मान व सद्भावपूर्ण व्यवहार ही हमारी संस्कृति की असली पहचान है। उन्होंने बताया कि 1 से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अनुष्ठान में श्रीमद्भागवत कथा, जप, ध्यान, सर्वतोभद्र पूजन, नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ, परायण, पूर्णाहुति, दीप महायज्ञ और सामूहिक पितृ विसर्जन जैसे कार्यक्रम संपन्न होंगे।

कलश यात्रा के दौरान गायत्री परिवार के जिला ट्रस्टी रामप्रीत गुप्ता, उदयबास पटेल, संतोष गुप्त, बृजकिशोर लाल, उमेश शर्मा, रामभवन मौर्य, दिवाकर यादव, सुनील चौबे, रामफल गुप्ता, शंकर सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.