महराजगंज: गंडक का डिस्चार्ज घटकर 1.19 लाख क्यूसेक हुआ, बाढ़ प्रभावितों को राहत; एसडीएम ने बच्चों को गोद में पार कराया पानी

महराजगंज

महराजगंज नेपाल के तराई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद उफनाई गंडक नदी का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से इस सीजन का रिकॉर्ड 5,43,500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद निचलौल और सोहगीबरवा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल के तराई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद उफनाई गंडक नदी का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से इस सीजन का रिकॉर्ड 5,43,500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद निचलौल और सोहगीबरवा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। हालांकि, बुधवार शाम चार बजे बैराज से डिस्चार्ज घटकर 1,19,000 क्यूसेक रह जाने से प्रभावित इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

अधिकारियों का मानवीय चेहरा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम अवनीश त्रिपाठी और तहसीलदार अमित सिंह को निरीक्षण के दौरान शिकारपुर के पास रास्ते में गहरा पानी मिला। इस बीच, छोटे बच्चों को पानी पार करने में हो रही परेशानी को देख एसडीएम और तहसीलदार ने खुद आगे बढ़कर बच्चों को गोद में उठाया और सुरक्षित पार कराया। अधिकारियों के इस मानवीय और संवेदनशील प्रयास की वहां मौजूद ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

इसके बाद प्रशासनिक टीम ने सोहगीबरवा पहुंचकर बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम की अध्यक्षता में तहसीलदार अमित सिंह, डीआरओ श्रेया मिश्रा, बीडीओ और एमओआईसी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

व्यवस्थाओं के निर्देश

निरीक्षण टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी राहत कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हालांकि जलस्तर कम होने से स्थिति सामान्य हो रही है, लेकिन प्रशासन ने एहतियातन प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.