महराजगंज: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एएनएम का कार्य बहिष्कार, अनिश्चितकालीन धरने का एलान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के समान कार्य-समान वेतन समेत अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत एएनएम कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अनिश्चितकालीन धरने और कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के समान कार्य-समान वेतन समेत अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत एएनएम कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अनिश्चितकालीन धरने और कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। इस संबंध में बुधवार को एएनएम कर्मियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

कर्मियों का कहना है कि 21 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित मार्च के दौरान सरकार की ओर से किए गए अमानवीय व्यवहार से उनमें भारी रोष है। अपनी साथी कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे शांतिपूर्ण ढंग से लखनऊ मार्च में शामिल होंगी। साथ ही, 25 सितंबर से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया गया है।

सुमन सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन देने के दौरान बंदना, श्वेता, शशिकला भारती, आराधना गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अर्चना शर्मा, श्वेता भारती और माया देवी समेत कई एएनएम मौजूद रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.