बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के परदादा परदादी परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के परदादा परदादी परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता की मेजबानी परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी कर रही है, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रहा है।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुनी गईं 5 टीमों के 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें ट्रिपल टैक शक्ति, परदादा परदादी बेटियां, अलीगढ़ वीरांगना ड्रिब्लर्स, रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स और शुभम स्मैशर्स की टीमें शामिल हैं।
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि बुलंदशहर की मुख्य विकास अधिकारी सुश्री निशा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी बालिकाओं को आगे बढ़ा रही है। डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने संस्थापक स्वर्गीय वीरेंद्र ‘सैम’ सिंह के सपनों को साकार बताया।
संस्था की सीईओ सपना वर्मा और अध्यक्ष लोकेन्द्र पाल सिंह ने इस आयोजन को ग्रामीण बालिकाओं के कौशल विकास और खेल के प्रति प्रोत्साहन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। 3 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले के साथ इसका समापन होगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












